भोजन माता पाक कला में गीता रही प्रथम

Spread the love

पिथौरागढ़। विकास खण्ड स्तरीय भोजन माता पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन एनपीआरसी मदकोट में किया गया। जिसमें मुनस्यारी तथा धारचूला विकास खण्ड की 22 भोजन माताओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मल्ला वल्थी की गीता देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय वैगा की सीता देवी ने द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय खेतीखान की मंजू देवी व मेतली की पार्वती देवी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया । सभी विजेता तथा प्रतिभागी भोजन माताओं को खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य अतिथियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह, ग्राम प्रधान मदकोट मंजू देवी ने दीप जलाकर किया। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सभी भोजन माताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी भूमिका की प्रशंसा की। प्रतियोगिता में भोजन माताओं को विभिन्न पकवान बनाने के लिए लटरी से पर्ची निकाली गई। एमडीएम के तहत भोजन माताओं ने अपनी पाक कला का अच्छा प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने विजेताओं के नामों की घोषणा की। इस दौरान बीआरसी समन्वयक भीम राम ,महिला मंगल दल अध्य्क्ष गंगोत्री देवी, पिंकी देवी, पूर्व प्रधान जमुना देवी, एसएमसी अध्यक्ष आनंद गिरी, बसन्ती देवी, दिनेश भंडारी, पुष्कर राम उपस्थिति रहे। दोनों विद्यालय के समस्त गुरुजनों एवं अन्य स्टाफ ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। संचालन विक्रम सिंह परिहार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *