भक्तों का कल्याण करने वाले हैं भोलेनाथ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आचार्य राकेश चंद्र लखेड़ा ने कहा कि भगवान शिव कल्याण व सुख के स्त्रोत हैं। वे संपूर्ण विद्याओं के ईश्वर समस्त भूतों के अधीश्वर, ब्रह्मवेद के अधिपति व साक्षात परमात्मा हैं। शिव नाम का जाप करने मात्र से मनुष्य के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं।
द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पाली में आयोजित शिव महापुराण के तीसरे दिन आचार्य लखेड़ा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भगवान शिव ने लोक कल्याण के लिए हलाहल विष का पान कर लिया और अमृत देवताओं को दे दिया। कहा कि इससे भगवान शिव ने मानव जाति को त्याग का संदेश दिया। यदि महान बनना चाहते हैं तो त्याग की भावना से पोषित होना होगा। कहा कि जब तक मानव अज्ञानता के गहन अंधकार से त्रस्त रहेगा, तब तक उसका सर्वांगीण विकास संभव नहीं हैं। जिस प्रकार बाहर के प्रकाश से वाह्य अंधकार दूर होता है, उसी प्रकार आंतरिक ज्ञान प्रकाश से आंतरिक अज्ञान तमस नष्ट होता है। शिव केवल सच्ची श्रद्धा और भक्ति के अधीन है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय लखेड़ा, प्रमोद सिंह चौहान, विजय नेगी, दीपेंद्र सिंह, ललिता नेगी, लक्ष्मी देवी, अर्जुन सिंह नेगी, शेर सिंह राणा, मनोज काला, सुभाष काला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *