भट्टीगांव में मंदिर का हुआ भूमि पूजन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कल्जीखाल ब्लाक के भट्टीगांव में कालनाथ भैरव मंदिर के स्थापना एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रमुख संगठन के अध्यक्ष एवं द्वारीखाल के प्रमुख महेंद्र राणा ने ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना की।
बलोदी बंधुओं व ग्रामीणों के सहयोग से गांव में कालनाथ भैरव मंदिर का निर्माण कार्य किया जाना है। महेंद्र राणा ने कहा कि हमें अपने ईष्ट देवी देवताओं का पूजन करना चाहिए। बलोदी बन्धुओं द्वारा मन्दिर निर्माण की पहल एक हमारी आस्था का प्रतीक है। हमें अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। इस मौके पर अर्जुन पटवाल, विवेक नेगी, मायाराम, ललित असवाल, रमेश चंद्र शाह, नवीन कुमार, सुनील सिंह नेगी, देवेंद्र प्रसाद बलोदी, भुवनेश्वर बलोदी, मुकेश चंद्र, कमलेश बलोदी, अतुल बलोदी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *