भूमि स्वामी ने कराया मुकदमा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिध।
कोटद्वार : कोटद्वार के मोहल्ला काशीरामपुर तल्ला में मुस्लिम समुदाय को भूमि बेचे जाने को लेकर हो रहे विरोध ने नया मोड़ ले लिया है। भूमि क्रेता की ओर से मामले में कई लोगों के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि क्षेत्र के तीस-पैंतीस लोगों ने उन्हें न सिर्फ उनके प्लाट पर निर्माण कार्य करने से रोका गया। बल्कि खरीदशुदा भूमि पर ही दफनाने की धमकी दी। पुलिस को दी गई तहरीर में गाड़ीघाट निवासी शबाना का कहना है कि वह बीती पांच सितंबर को जब अपनी खरीदशुदा भूमि में भवन निर्माण के उद्देश्य से मजदूरों को लेकर पहुंची तो वहां पूर्व से मौजूद 30-35 लोगों ने उन्हें व मजदूरों को उनकी खरीदशुदा संपत्ति से बाहर कर दिया। साथ ही उक्त भूमि को बेचने की सलाह देते हुए पुन: भूमि पर न आने को कहा गया। आरोप है कि उक्त लोगों ने उन्हें व उनके मजदूरों को इस भूमि में ही दफनाने की धमकी दी। कहा कि उनकी ओर से 112 नंबर पर काल कर मामले की जानकारी दी गई। इधर, कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *