भूपाल महानगर अध्यक्ष तो मनीष बनें युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तराखण्ड क्रांति दल के कोटद्वार महानगर अध्यक्ष पद पर भूपार्ल ंसह रावत और यूकेडी के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर मनीष कुमार देवरानी को
मनोनीत किया गया है। नव नियुक्त कोटद्वार महानगर अध्यक्ष को एक सप्ताह के अंदर कार्यकारिणी का गठन करने को कहा गया है।
शनिवार को यूकेडी के पदमपुर सुखरौ स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला प्रभारी पौड़ी गढ़वाल महेन्द्र सिंह रावत ने भूपाल सिंह रावत को कोटद्वार
महानगर अध्यक्ष पद पर भूपार्ल ंसह रावत और यूकेडी के युवा प्रकोष्ठ के केन्द्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट ने जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनीष कुमार देवरानी को
सौंपी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य बनने के बीस वर्ष बाद भी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं
हो पाया है। जिस उद्देश्य के लिए राज्य बनाया गया था वह उद्देश्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के कारण
रिखणीखाल ब्लॉक की स्वाति ध्यानी की प्रसव के बाद मौत हो गई। प्रदेश के समस्त स्वास्थ्य केन्द्र बदहाल स्थिति में है। उन्होंने प्रदेश सरकार से स्वास्थ्य केन्द्रों
की स्थिति में सुधार लाने, रिक्त पदों को शीघ्र भरने करने की मांग की है। बैठक में भूपार्ल ंसह रावत, गुलाब सिंह रावत, अशोक कंडारी, यतेन्द्र भट्ट, विजयपाल
सिंह, संजू कश्यप, विनोद अग्रवाल, हरीश बहुखण्डी, दलवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, रवेत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *