भूपेंद्र ने लगाया छवि धूमिल करने का आरोप

Spread the love

बागेश्वर। कपकोट में शामा पुलिस क्षेत्र निवासी भूपेंद्र कोरंगा ने क्षेत्र के ही एक व्यक्ति पर उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली कि क्षेत्र का एक व्यक्ति ने उनके तथा चार अन्य लोगों पर 17 की शाम मारपीट करने और बाद में फरार होने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उस दिन वह लीती में ही नहीं थे। उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने मामले की जांच कर उनकी छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *