भूस्खलन की चपेट में आई जेसीबी और पोकलैंड मशीन, तीन की मौत

Spread the love

ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला के समीप भूस्खलन होने से यहां से गुजर रही एक पोकलैंड मशीन और एक जेसीबी चट्टान के साथ खाई में समा गए। दुर्घटना में पोकलैंड और जेसीबी अपरेटर सहित तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग पर इन दिनो अलवेदर रोड का काम जारी है। बीते रोज यहां कौडियाला के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूट गया था, जिससे मार्ग भी बंद हो गया था। रात से ही यहां मार्ग को खोलने का काम जारी था। सोमवार को तड़के मार्ग को खोलने के बाद एमएमके कंपनी के एक पोकलैंड और जेसीबी चालक मशीनों को लेकर वापस साइट पर लौट रहे थे।
तड़के करीब चार बजे कोड़ियाला से करीब चार किमी आगे अचानक भूस्खलन होने से बड़ी चट्टान इन मशीनों पर गिरी और चट्टान के साथ ही दोनों मशीनें भी मय चालक और हेल्पर नदी की ओर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पाकर मुनिकीरेती से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ ने खाई में रेस्क्यू चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद मशीनों से खाई में ही चट्टानों को तोड़कर इनके नीचे दबे तीन शवों को बाहर निकाला गया।(एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *