डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का हुआ द्विवार्षिक अधिवेशन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद शाखा पौड़ी के द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनसिंह रावत ने फार्मासिस्टों की शिकायतों का निराकरण करने का आश्वासन दिया। कहा कि फार्मासिस्टों की ओर से किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं।
रविवार को मेडिकल कॉलेज स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में संगठन का चुनाव किया गया। निर्विरोध हुए चुनाव में आरपी कोहली को जनपद अध्यक्ष, सीपी भट्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जयदीप बिष्ट को उपाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार को मंत्री, एसएस रौथाण को कोषाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार को मंत्री, विनोद कोहली को संगठन मंत्री, सुमनलता रावत को संयुक्त मंत्री और देवेंद्र कुमार को संप्रेक्षक निर्वाचित किया गया। नई कार्यकारिणी को मंडलीय सचिव राकेश रावत व प्रांतीय महामंत्री आरएस ऐरी ने शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष आरपी कोहली ने सभी का आभार व्यक्त किया। अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष प्रताप सिंह पवार, उपाध्यक्ष गोकुल मेहता, संगठन मंत्री जगदीश पाठक, संयुक्त मंत्री सुरेश पालीवाल, संप्रेक्षक उर्मिला द्विवेदी, मंडलीय सचिव राकेश रावत, यूएसनगर अध्यक्ष बीएन बेलवाल मौजूद रहे। संचालन वीरेंद्र सिंह पंवार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *