बिहार में बड़ा हादसा; बागमती नदी में 30 स्कूली बच्चों से भरी नाव पलटी, 18 बच्चे लापता

Spread the love

मुजफ्फरपुर, एजेंसी। बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां स्कूली बच्चों के ले जा रही एक नाव बागमती नदी में पलट गई। हादसे के समय नाव में करीब 30 बच्चे सवार थे, जिसमें से 18 लापता बताए जा रहे हैं। 12 बच्चों को बचा लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। स्थानीय गोताखोर भी नदी से बच्चों को निकालने में जुटे हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *