लद्दाख , लद्दाख में एक गंभीर सडक़ हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। यह हादसा आज दुरबुक पहुंचने से तीन किलोमीटर पहले हुआ, जहां एक बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। लेह के जिला अधिकारी संतोष सुखदेव ने इस हादसे की पुष्टि की और कहा, आज एक बड़ा हादसा हुआ है, जो पूरे लद्दाख के लोगों के लिए दुखद है। बस में 27 लोग सवार थे जो लेह से दुरबुक की ओर जा रहे थे। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों को फ्रैक्चर और गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है और उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।
चश्मदीदों के मुताबिक बस का संतुलन बिगड़ गया जिससे ये हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। खौफनाक घटना में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 22 लोग घायल हैं। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया गया। सभी यात्रियों के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। जिन लोगों की हादसे में मौत हो गई है उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
00