असम पुलिस का बड़ा ऐक्शन, डकैत को मुठभेड़ में मार गिराया; एक गिरफ्तार

Spread the love

गुवाहाटी । असम के कछार जिले में जबरन वसूली के मामलों में शामिल संदिग्ध डकैत को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार तड़के हुई। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने डकैत को पकड़ने से पहले कई किलोमीटर तक उसका पीछा किया। कुख्यात डकैत अफजल हुसैन बरभुइया अपने साथी के साथ भाग रहा था, लेकिन हम उसे कालीबाड़ी रोड हैलाकांडी के पास पकड़ने में सफल रहे। अधिकारियों ने बताया कि बरभुइया ने पुलिस पर हमला किया और सर्विस रिवॉल्वर छीन ली। उन्होंने कहा, ‘हमने उसे कई बार चेतावनी दी। इसके बावजूद उसने अधिकारियों पर बंदूक तानने का प्रयास किया। ऐसी स्थिति में हमने गोलियों का इस्तेमाल किया।’पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गले के पास गोली लगने से बरभुइया जमीन पर गिर पड़ा। इसके अलावा, पुलिस ने उसके साथी को पकड़ लिया। अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘उसे हैलाकांडी सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।’ कछार जिले के पुलिस अधीक्षक अपनी टीम के साथ बाद में घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बारभुइया के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज थीं। वह जिले के सबसे वांटेड अपराधियों में से एक था। जिले में वह कई जबरन वसूली और डकैतियों में शामिल था, लेकिन वह हर बार भागने में सफल रहता था।
असम में हेरोइन के साथ 5 गिरफ्तार
दूसरी ओर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में नशे के 5 संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, उनके कब्जे से हेरोइन जब्त की गई है। सरमा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ह्यदो अलग-अलग नशा विरोधी अभियानों में कल बड़े पैमाने पर हेरोइन जब्त की गयी । यह हमारे युवाओं को नशे की जद में जाने से बचाएगा।ह्ण उन्होंने बताया कि एक अभियान कार्बी आंगलोंग में चलाया गया, जबकि दूसरे को गोलाघाट पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्बी आंगलोंग पुलिस ने 554। 66 ग्राम हेरोइन बरामद की और 2 तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि गोलाघाट पुलिस और सीआरपीएफ ने 3 संदिग्धों को पकड़ा और 505। 05 ग्राम हेरोइन जब्त की। गोलाघाट पुलिस ने एक्स पर अभियान का विवरण साझा करते हुए कहा कि गिरोह का भंडाफोड़ मेरापानी इलाके के चांगखाटी में किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *