बिग बैश लीग 2025-26: मिचेल मार्श ने जड़ा शानदार शतक

Spread the love

नईदिल्ली,। पर्थ स्कॉर्चर्स और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 में होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ 19वें मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली। ये उनके टी-20 करियर का चौथा शतक रहा। उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों का सामना कर अपना शतक पूरा किया। बीबीएल में इस खिलाड़ी के बल्ले से निकला यह दूसरा शतक है। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
मार्श ने 58 गेंदों का सामना किया और 102 रन बनाए। उनके बल्ले से 11 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 175.86 की रही। उनके अलावा आरोन हार्डी ने 43 गेंदों का सामना कर 94 रन बनाए। हार्डी और मार्श ने 84 गेंदों में 164 रन की शानदार साझेदारी निभाई। इन दोनों की पारियों के दम पर पर्थ की टीम 229/3 का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
मार्श ने अब तक 222 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इसकी 209 पारियों में लगभग 33 की औसत से 5,500 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 4 शतक के अलावा 34 अर्धशतक भी निकले हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 137.17 की रही है। ऑस्ट्रेलिया के लिए उन्होंने 81 टी-20 की 76 पारियों में 33.06 की औसत और 139.79 की स्ट्राइक रेट से 2,083 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं।
बीबीएल में मार्श ने अब तक 76 मुकाबले खेले हैं और इसकी 75 पारियों में 36.92 की औसत से 2,031 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 2 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 135.30 की रही है। मार्श का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 102 रन रहा है। गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 46 पारियों में 37.68 की औसत से 25 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/10 का रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *