नई दिल्ली , ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है। कल ही ममता कुलकर्णी ने कहा था कि भगवा वस्त्र पहनना क्चछ्वक्क का या किसी का एजेंट होना नहीं, उन्होंने कहा था कि वो जल्द ही भगवा वस्त्र उतार देंगी।
अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने वीडियो संदेश जारी कर बताया कि पदाधिकारियों की विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया। अब ममता कुलकर्णी का अखाड़े से कोई आधिकारिक संबंध नहीं है, वह न तो पदाधिकारी हैं और न ही सदस्य। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि ज्योतिष पीठ और संबंधित विवादों के कई ऐतिहासिक पहलू हैं, जिन पर अखाड़ा कोई टिप्पणी नहीं करता। ममता अखाड़े से निकाले जाने के सवाल पर ममता कुलकर्णी ने कहा उन्होंने महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दिया है।
वास्तव में महामंडलेश्वर का पद वर्षों के आध्यात्मिक अभ्यास और तपस्या से हासिल किया जाता है। सच्चा महंत या महामंडलेश्वर बनने के लिए कई साल तक ध्यान, तपस्या और आध्यात्मिक अनुशासन से गुजरना पड़ता है। अभी तक हम इस पद के योग्य नहीं है। अभी भी हम बहुत सख्त हैं। अभी इन सब से मुझे मुक्त होना है।