पाकिस्तान की राजधानी में बड़ा धमाका, इमामबाड़े में 31 की मौत

Spread the love

इस्लामाबाद में जुमे की नमाज़ के दौरान आतंकी हमला, शिया मस्जिद दहली
इस्लामाबाद ,पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद एक बार फिर भीषण आतंकी हमले से दहल उठी। फेडरल कैपिटल के शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़े (शिया मस्जिद) में जुमे की नमाज़ के दौरान हुए जोरदार धमाके में अब तक 31 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 169 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों के अंग क्षत-विक्षत हो गए। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में लाशों के ढेर और तबाही का मंजर साफ नजर आ रहा है।
हमले के बाद पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (क्कढ्ढरूस्), पॉलीक्लिनिक अस्पताल और ष्टष्ठ्र अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। बड़ी संख्या में घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के मुताबिक यह हमला फिदायीन (आत्मघाती) बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस, सुरक्षाबल और रेस्क्यू 1122 की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
गौरतलब है कि इस्लामाबाद में पिछले तीन महीनों के भीतर यह दूसरा बड़ा ब्लास्ट है, जिससे राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया गया है और जांच एजेंसियां मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *