नई दिल्ली ,वैश्विक कच्चे तेल की आपूर्ति संकट के बीच केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये घटाकर 3 रुपये कर दी गई है, जबकि डीजल पर इसे शून्य कर दिया गया है।
यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब तेल कंपनियों को महंगे दामों पर कच्चा तेल खरीदना पड़ रहा था। हालांकि, राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला वैट (ङ्क्रञ्ज) यथावत रहेगा। इससे पहले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर थी।
वर्तमान में दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल 94.85 रुपए और डीजल 87.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपए और डीजल 90.03 रुपए प्रति लीटर है।
इस कटौती के बाद यदि तेल कंपनियां इसका लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाती हैं, तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 10 रुपये तक की कमी आ सकती है। फिलहाल यह राहत केवल एक्साइज ड्यूटी में कटौती के रूप में दी गई है।