श्रीलंका की सियासत में बड़ा उलटफेर, मार्क्सवादी नेता दिसानायके होंगे नए राष्ट्रपति! विक्रमसिंघे तीसरे स्थान पर खिसके

Spread the love

कोलंबो , आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके को भारी बढ़त मिली है। वे श्रीलंका के अगले राष्ट्रपति बन सकते हैं। श्रीलंका के चुनाव आयोग के मुताबिक दिसानायके ने अब तक गिने गए 10 लाख वोटों में से लगभग 53 फीसदी वोट जीते हैं। विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा 22त्न वोटों के साथ दूसरे स्थान पर और राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे तीसरे स्थान पर हैं। चुनाव में कुल 75 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।
गठबंधन का चेहरा हैं अनुरा कुमारा
अनुरा कुमारा दिसानायके की पार्टी का नाम जनता विमुक्ति पेरेमुना है। यह नेशनल पीपुल्स पावर गठबंधन का हिस्सा है। वहीं अनुरा कुमारा गठबंधन के उम्मीदवार हैं। अनुरा कुमार की पार्टी अर्थव्यवस्था में मजबूत राज्य हस्तक्षेप, कम टैक्स और अधिक बंद बाजार जैसी आर्थिक नीतियों का समर्थन करती है। 55 वर्षीय अनुरा कुमार दिसानायके की श्रीलंका में पहचान जोशीले भाषण देने वाले नेता के रूप में होती है।
अनुरा कुमारा की पार्टी जेवीपी के पास संसद में सिर्फ तीन सीटें हैं। मगर दिसानायके ने भ्रष्टाचार विरोधी सख्त कदम और गरीबों के हित में नीतियों को लागू करने के अपने वादों से उन्होंने जनता के दिलों में अपनी जगह बनाई। उन्होंने जनता के सामने खुद को बदलाव लाने वाले नेता के तौर पर पेश किया। अनुरा ने चुनाव में वादा किया कि अगर वह सत्ता में आते हैं तो 45 दिनों के भीतर संसद को भंग कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *