बिजेंद्र बने थौलधार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष

Spread the love

नई टिहरी। जनपद के रामगढ़ में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बिजेंद्र रावत को थौलधार ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन कर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर मौजूद प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाएं। पंचायत चुनाव आ गए हैं। इसके लिए बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी तय करना सुनिश्चित करें। पंचायतें हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। कांग्रेस ने आजादी के बाद ग्रामीण विकास को विकास का मुख्य आधार बनाया और पंचायतों को मजबूती दी। मनरेगा योजना को लागू कर रोजगार गारंटी दी। जिससे गांव में रह रहे प्रत्येक ग्रामवासी का जीवनयापन हो सके। कहा कि भाजपा शासनकाल में विकास कार्य अवरुद्ध हैं। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों और कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएं। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर संघर्ष करें। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष बिजेंद्र रावत ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, उसके लिए विधायक विक्रम सिंह नेगी एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। मेरी प्राथमिकता संगठन को ग्राम स्तर पर मजबूत करना होगा। बैठक में पीसीसी सदस्य नरेंद्र राणा, प्रताप सिंह रावत, दिनेश कृषाली, बुद्धि सिंह राव,नरेंद्र सिंह रावत, अनिल राणा, बलवीर कोली, ओम भट्ट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बिसला देवी, गुड्डी देवी, बचनी देवी, विनीता देवी, संतोषी देवी, रीना देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *