पाले से बाइक दुर्घटनाग्रस्त

Spread the love

पिथौरागढ़। चंडाक-बांस मार्ग में पाले में एक बाइक फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे बाइक सवार युवक का पैर फैक्चर हो गया है। होशियार सिंह भंडारी जिला मुख्यालय से खरीदारी कर अपने गांव बांस को जा रहे थे। इस दौरान चंडाक के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोग घायल युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बताया कि युवक पैर फैक्चर हो गया है। साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *