बस्तिया में खाई में गिरी बाइक, दो घायल

Spread the love

चम्पावत()। टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग में एक बाइक खाई में गिर गई। हादसे में बाइक में सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को एसडीआरएफ की टीम ने खाई से निकाल उप जिला अस्पताल टनकपुर में भर्ती कराया। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बस्तिया के समीप एक बाइक संख्या यूके 06 बीपी 0969 असंतुलिस होकर 20-25 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 37 वर्षीय जसपाल सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी झाकिया खटीमा और 45 वर्षीय शमशुल हुड्डा पुत्र वैसुला निवासी चंद्र वाटिका खटीमा घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *