बाईक को मोडिफाइड करना पड़ा महंगा, आठ के खिलाफ कार्रवाई

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर पुलिस ने बाईक में तेज आवाज और पटाखा आवाज साइलेंसर लगाकर चलने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में श्रीनगर कोतवाली पुलिस नगर क्षेत्र चैकिंग की जा रही है। श्रीनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिओमराज चौहान ने बताया कि इससे वायु प्रदूषण के साथ ही ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ रहा है। तेज आवाज और पटाखा आवाज वाले साइलेंसर से बुजुर्ग और छोटे बच्चों सहित आमलोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अभी तक आठ लोगों के खिलाफ यातायात अधिनियमों के तहत कार्यवाही की गयी है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *