सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बाइक रैली निकाली

Spread the love

रुद्रपुर। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर ट्रांजिट कैम्प फुटबाल मैदान से विशाल बाइक रैली निकाली गई। इससे पूर्व नगर निगम सभागार में मेयर रामपाल सिंह ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। बाईक रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए आवास विकास स्थित पटेल पार्क में पहुंची। यहां सदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने तकरीबन 562 रियासतों में बंटे भारत को एक राष्ट्र बनाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने जूनागढ़ और हैदराबाद जैसी विवादित रियासतों को भी अपनी चतुराई और कूटनीतिक कौशल से भारत में मिला लिया। इसी वजह से महात्मा गांधी ने उन्हें लौहपुरुष की उपाधि प्रदान की थी। उनके चलाए गए बारदोली आंदोलन के आगे सरकार को झुकना पड़ा और किसानों पर लगाया गया टैक्स घटाना पड़ा। इस आंदोलन के बाद वल्लभभाई पटेल को सरदार की उपाधि दी गई। मेयर ने कहा सरदार पटेल सभी के आदर्श हैं। उनका जीवन सदैव देश के लिए समर्पित रहा। उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं को मजबूत करने के लिए भी जोर दिया था। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल,सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, भारत भूषण चुघ, धीरेश गुप्ता, पार्षद सुशील चौहान, विधान राय, भुवन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *