12 अप्रैल को दून में निकालेंगे बाइक रैली

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन वाली संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर 12 अप्रैल को होने वाली बाइक रैली के लिए सोमवार को कीर्तिनगर में बैठक हुई। इस मौके पर संयुक्त मोर्चा के गढ़वाल मंडल महामंत्री राजीव उनियाल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए 12 अप्रैल को देहरादून में प्रस्तावित बाइक रैली के माध्यम से सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जाएगी। उन्होंने रैली में सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। मोर्चा के कीर्तिनगर ब्लॉक के अध्यक्ष संदीप मैठाणी ने कहा कि हम सभी कर्मचारियों को एकजुटता का प्रदर्शन करना होगा जिससे 2027 के विधानसभा चुनाव से पूर्व सरकार से अपनी वर्षों पुरानी मांग को मनवा सकें। इस मौके पर सुरजीत लिंगवाल, विनोद चौहान, विजय आर्य, दीपक मियां, आदित्य कठैत आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *