रुड़की : चंद्रपुरी में बुधवार को छात्र की बाइक आगे चल रही भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। इससे छात्र के सिर में गंभीर चोट आने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी बीस वर्षीय वैभव जुनैजा एक कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। किसी काम से वह बुधवार की दोपहर करीब दो बजे बाइक से बाजार जा रहा था। मोहल्ला चंद्रपुरी में सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक आगे चल रही भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। (एजेंसी)