बोलेरो, बाइक में टक्कर, बाइक सवार घायल

Spread the love

विकासनगर)। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को सभावाला के पास एक जीप और बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में हसनपुर निवासी बाइक चालक अमीर हम्जा घायल हो गया। घायल बाइक चालक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया बुधवार देर रात बोलेरो और बाइक में टक्कर की सूचना मिलने पर सभावाला चौकी प्रभारी राजेश बिष्ट घटनास्थल पर पहुंचे। बोलेरो सवार देहरादून से विकासनगर जा रहा था। मोटरसाइकिल सवार अमीर हम्जा पुत्र यासीन निवासी हसनपुर सहसपुर धर्मावाला से हसनपुर की तरफ आ रहा था। सभावाला के पास दोनों में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार अमीर हम्जा घायल हो गया। जीप सवार उसे ग्राफिक एरा अस्पताल ले गया। उन्होंने कहा कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *