रुड़की()। कंपनी से घर लौट रहे बाइक सवार कर्मचारी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रुड़की अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। इमलीखेड़ा गांव निवासी आकाश भगवानपुर स्थित एक कंपनी में काम करता था। बुधवार रात को वह कंपनी से छुट्टी होने के बाद बाइक से अपने गांव आ रहा था। गांव से कुछ ही दूरी पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार आकाश को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे रुड़की सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि घायल की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।