सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Spread the love

रुद्रपुर। नगर स्थित चीनी मिल के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीटे बैठा साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मूल रूप से बरेली का रहने वाला था। दोनों सिडकुल स्थित एक कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार को मूल रूप से तुमड़िया, नवाबगंज (बरेली) हाल पहाड़ी उकरौली निवासी विजय (32) और रफियापुर थाना न्यूरिया पीलीभीत मूल निवासी रमेश के साथ सरकारी गल्ले का राशन लेने तुमड़िया गया था। राशन न मिलने पर दोनों बाइक शाम के समय वापस सितारगंज को आ रहे थे। चीनी मिल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने खड़े ट्रैक्टर-ट्रली से भिड़ गई। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि रमेश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। इधर, विजय की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचकर स्वजनों से घटना की जानकारी ली। विजय अपने पीटे पत्नी और तीन मासूम बच्चे छोड़ गया है। उधर, एसआई इंदर सिंह ने बताया चीनी मिल बाजार के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रली के पिछले हिस्से में टकराने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जिसमें विजय की मौत हो गई। जबकि पीटे बैठे रमेश को चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *