वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

Spread the love

विकासनगर। एआरटीओ कार्यालय ढालीपुर के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चौकी इंचार्ज हरबर्टपुर सनोज कुमार ने बताया कि सतनाम सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निकट पीएनबी ढकरानी शाखा हरबर्टपुर ने तहरीर दी है। बताया कि 16 मार्च को उनका भतीजा सत्येंद्र सिंह एआरटीओ कार्यालय ढालीपुर के समीप बाइक से जा रहा था। इसी दौरान एक हिमाचल नंबर की कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना में सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज ग्राफिक एरा अस्पताल में चल रहा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *