बाइक सवार बेखौफ दौड़ा रहे बाइक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर में तेज रफ्तार से दोपहिया वाहन चालक बाईक दौड़ा रहे है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज रफ्तार बाइक सवार अभी तक कई लोगों को घायल कर चुके है। शहर के भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर भी तेज रफ्तार बाइक सवार बेखौफ बाइक दौड़ा रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन इस ओर कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। ऐसे वाहन चालकों पर लगाम लगाने के लिए अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल ने थानाध्यक्ष को तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बीते बुधवार को शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके धारा रोड में एक बाइक सवार एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे बुजुर्ग महिला घायल हो गई। बुजुर्ग महिला के परिजन समीर ने बताया कि उनकी दादी किसी काम से बाजार गईं थी। धारा रोड में किसी बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी और बाइक सवार मौके से फरार हो गया। बताया कि उनकी दादी का हाथ फैक्चर हो गया है। एसएसपी श्वेता चौबे ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष पौड़ी को तेज रफ्तार से बाइक चलाने और यातायात के नियमों का उल्लघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि पौड़ी व श्रीनगर में तेज रफ्तार बाइक चलाने को लेकर शिकायत आई है। जिस पर संबंधित थानाध्यक्षों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *