लोक गायक के घर के बाहर से बाइक चोरी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 16 कामरूप नगर निवासी लोक गायब संजय रावत के घर के बाहर खड़ी उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। लोक गायक ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
संजय रावत ने बताया कि सोमवार रात उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की हुई थी। मंगलवार सुबह जब वह कमरे से बाहर निकले तो मोटरसाइकिल गायब थी। परिजनों से पूछताछ करने के बाद भी मोटरसाइकिल के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मोटरसाइकिल बरामद कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *