रुद्रप्रयाग पहुंचा 20 सैनिकों का बाइकर्स दल

Spread the love

रुद्रप्रयाग। भारतीय सेना की 288 मीडियम रेजिमेंट के 20 सैनिको का बाइकर्स अभियान दल रुद्रप्रयाग पहुंच गया। गढ़वाल भ्रमण के विभिन्न पड़ावों से होते हुए दल आर्मी र्केप रुद्रप्रयाग पहुंचा। जहां 6 ग्रिनेडियर बटालियन में सेना के अधिकारी, जवानों के साथ ही जिला सैनिक कल्याण एवं पूर्व सैनिक संगठन व वीर नारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सेना के बाइकर्स अभियान दल का नेतृत्व कर रहे लेप्टिनेंट कर्नल अजय कुमार ने बताया कि इस बाइकर्स अभियान दल मे तीन अफिसर सहित 20 सैनिकों ने करीब 1750 किलोमीटर का सफर तय किया है। अभिान का मुख्य उद्देश्य है कि अलग अलग जगहों पर जाकर स्कूलों, कलेजों, गांवों के युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करना है। उत्तराखंड सैन्य प्रदेश के रूप में पहचान रखता है इसलिए इस राज्य की भारतीय सेना में करीब 5 फीसदी भागीदारी है। टीम द्वारा युवाओं को सेना के विभिन्न विंगो के साथ अग्निवीर भर्ती के बारे में बताया। दल द्वारा लोगों को स्वच्छता अभियान के प्रति भी प्रेरित किया गया। जबकि दीपावली त्यौहार के मौके पर वीर नारियों, पूर्व सैनिको को मिठाइयां भेंट की। इधर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यू एस रावत ने कहा कि सेना द्वारा उत्तराखंड के युवाओं को भर्ती के लिए प्रेरित करने के लिए बाइक रैली के अभियान चला रही है। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष राय सिंह रावत ने कहा कि सेना के इस साहसिक अभियान का जिले में सभी पूर्व सैनिक एवं वीर नारियों की ओर से अभिनंदन किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *