तामली में नहीं बन पा रहे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र

Spread the love

चम्पावत। एएनएम के अवकाश पर जाने से तामली क्षेत्र में जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र नहीं बन रहे हैं। यहां किसी अन्य एएनएम को चार्ज भी नहीं दिया गया है। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हेल्थ वेलनेस सेंटर में एएनएम के नहीं होने से टीकाकरण के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज जोशी, ग्राम प्रधान भावना जोशी, गणेश जोशी, पुष्कर सिंह, देवेंद्र जोशी, भुवन जोशी, विपिन जोशी, शैलेश जोशी, मनोज कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि तामली क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं खस्ताहाल हैं। यहां अक्सर स्टाफ नदारद रहता है। एएनएम के अवकाश पर जाने के बाद किसी अन्य को चार्ज भी नहीं दिया गया है। कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। उन्होंने डीएम से जज्द अस्पताल में निरीक्षण की मांग की। सीएमओ ड़क केके अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र की दूसरी एएनएम को कुछ दिनों के लिए तामली अटैच किया जाएगा। जिससे अस्पताल में मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *