साहित्य विक्रय दिवस के रूप में मनाया जन्म दिवस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से संघ के संघ चालक माधवराय सदाशिव राव गोलवलकर का जन्मदिवस साहित्य विक्रय दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान संघ की ओर से विभिन्न पुस्तकों का स्टाल भी लगाया गया।
सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचार विभाग की ओर से साहित्य विक्रय दिवस मनाया गया। संघ की ओर से बाल कथाएं, सावरकर की जीवनी सहित विभिन्न विषयों पर आधारित पुस्तकों का स्टाल भी लगाया गया। नगर प्रचार प्रमुख राजेश जोशी ने बताया कि संघ चालक माधवराय सदाशिव राव गोलवलकर का जन्मदिवस प्रत्येक वर्ष साहित्य विक्रय दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पुस्तकों के प्रति भी जागरूक किया। इस मौके पर जिला प्रचारक राहुल, अंकुश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *