सद्गुरु माता सुदीक्षा का जन्मदिन मनाया

Spread the love

 

काशीपुर। स्थानीय संत निरंकारी भवन में निरंकारी सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज का जन्मदिवस मनाया गया। रविवार को स्थानीय निरंकारी भवन में प्रमुख हरदेव सिंह सिंहाली की अगुवाई में सत्संग का आयोजन किया। उन्होंने कहा माता सुदीक्षा जी महाराज का जीवन सभी को प्रेरणा देता है, समाजसेवा से बढ़ी कोई और सेवा नहीं है। कहा समाजसेवा के साथ ही रक्तदान भी एक बड़ा पुण्य माना जाता है। निरंकारी भवन माता जी के आदर्शों पर चलकर पूरे देश में जगह जगह समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन कराता रहता है। ताकि अनेक लोगों को इसका लाभ मिले। यहां अनिल वाल्मीकि, जसवंत, सर्वजीत सिंह, मेवा राम, राजकुमारी, शांति दिवाकर, सुनील, संदीप चन्द्रा, शुभम रहे।
दुकान से सामान चोरी का आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। मसूरी रोड पर दुकान से सिलेंडर और अन्य सामान चोरी के आरोपी को राजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि विक्रम सिंह नेगी निवासी निकट मैक्स अस्पताल ने दुकान से चोरी को लेकर मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि 11 मार्च की रात दुकान से गैस सिलेंडर, चूल्हा और अन्य सामान चोरी हो गया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने रविवार को चोरी के आरोपी सिद्घार्थ थापा (27) पुत्र कमल थापा निवासी बापू नगर फेस दो जाखन को काठ बंगला पुल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी के दो गैस सिलेंडर और चूल्हा बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी नशे का आदी है। उसने नशा खरीदने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *