विधानसभा चुनावों में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करेंगे: बिष्ट

Spread the love

देहरादून()। शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। शहर कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मसूरी विधानसभा प्रभारी व बीएलए की बैठक कांग्रेस भवन में हुई। बैठक में मसूरी विधानसभा प्रभारी अमेंद्र बिष्ट ने कहा कि पार्टी संगठन सृजन की दिशा में आगे बढ़ रही है, वहीं उत्तराखंड में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। भारत निर्वाचन आयोग ने कहा है कि सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ मिलकर एसआईआर प्रक्रिया को पूरा करना है जिसके तहत बीएलए वन का गठन कर दिया है। प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली को जिम्मेदारी दी गयी है। उनके साथ संगठन सृजन सहित बीएलए टू व अन्य कार्यों के लिए उन्हें भी जिम्मेदारी दी गयी है। यह चुनौतीपूर्ण है व जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त है अगर उनके हित की लड़ाई लड़नी है। जनता को भाजपा के प्रपंच से बचाना है व जनता की रक्षा करनी है। कहा कि पिछले कुछ समय से उत्तराखंड में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। कहा कि भाजपा के लोगों पर पोस्को पर कार्रवाई जारी है। गट्टू प्रकरण की जांच होनी चाहिए। सीबीआई जांच के साथ सिटिंग जज या सेवानिवृत्त जज की अगुवाई में जांच होनी चाहिए। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, उपेंद्र थापली, रूचिता गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *