भाजपा पर लगाया श्रेय लेने की राजनीति करने का आरोप

Spread the love

रुद्रपुर। कांग्रेस के ब्लक अध्यक्ष ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए श्रेय लेने की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार की उदासीनता के चलते गदरपुर की जनता को निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी बाइपास का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गुरुवार को कांग्रेस के ब्लक अध्यक्ष विजय भुड्डी ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि बाइपास मार्ग को खोलने को लेकर जिस प्रकार से सत्ता पक्ष में खींचतान हो रही है। उसका खामियाजा क्षेत्र की जनता, व्यापारियों और किसानों को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि बाइपास मार्ग के बंद रहने से नगर के मुख्य बाजार में यातायात की व्यवस्था चरमरा गई है। गड्ढों के कारण वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। भाजपा सरकार कर्तव्य विमूढ़ होकर नगर में किसी बड़ी दुर्घटना के होने का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि मांग के बावजूद प्रेमनगर मोड़ से लेकर झगड़पुरी मोड़ तक गड्ढों को भरने के नाम पर मात्र औपचारिकता पूरी की जा रही है। प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा गदरपुर में दम तोड़ती हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान उन्होंने बाइपास मार्ग को अविलंब खोले जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *