भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया कांग्रेस पर औछी राजनीति करने का आरोप

Spread the love

हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अंकुश भाटिया ने कांग्रेस पर विकास कार्यो में बाधा डालने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अंकुश भाटिया ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो में बाधा उत्पन्न कर कांग्रेस औछी राजनीति कर रही है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कश्मीर में धारा 370 लगाने का समर्थन कर रहे हैं। अंकुश भाटिया ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की नीतियों को अच्छी तरह समझ रही है तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में उसे सबक सिखाएगी। भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत भाजयुमो ने तैयारियां शुरू की दी हैं। एक बूथ 20 यूथ योजना को धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के माध्यम से कोरोना काल में घर-घर सैनेटाइजर, मास्क वितरण कर लोगों की मदद की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में 2022 के विधानसभा चुनावा में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी तथा प्रदेश में दोबारा सरकार बनाएगी। भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष राम अवतार शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के 7 वर्षो में देश का जितना विकास हुआ है। उतना कांग्रेस के 70 वर्षो के कार्यकाल में भी नहीं हुआ। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्जवला गैस योजना, जनधन खाते, फ्लाईओवर निर्माण के साथ भूमिगत बिजली व रसोई गैस लाईन योजना के माध्यम से हरिद्वार जल्द ही विकसित शहर बनने की तरफ अग्रसर है। सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो पर विपक्षी दल राजनीति कर रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोरोना काल में जहां विपक्ष को सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना आम जनमानस की मदद करनी चाहिए थी। वहीं कांग्रेस ओछी राजनीति कर कर देश की छवि खराब करने का काम कर रही है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में युवा नेता सनी गिरी, संजू मखीजा, रूपेश बंसल, गोकुल डबराल, सीताराम बडोनी, मोहित अरीयाल, सौरव शाक्य, अविनाश सिंह, नरेश आर्यन, अर्जुन राणा, मनोज जोशी, शुभम चौधरी, मंगल, राहुल साहू, गौरव सचदेवा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *