भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने किया 30 यूनिट रक्तदान
रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के आह्वान एवं प्रदेश मंत्री एवं जिला रुद्रप्रयाग के प्रभारी सागर गोयल की अगुवाई में जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी थे। उन्होंने रक्तदान करने वालों युवाओं का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास डिमरी ने बताया कि रक्तदान करने के लिए जिले के हर मंडल से बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में स्टोरेज की जगह नहीं होने के कारण मोर्चा को 30 यूनिट ही रक्तदान करना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन को 100 कार्यकर्ताओं की सूची दी गई है, जिन्हें जरूरत पड़ने पर अस्पताल प्रबंधन रक्तदान करने के लिए बुला सकता है। युवा मोर्चा द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 7 साल के सफल कार्यकाल को भी मनाया गया। इस मौके पर युवा मोर्चा महामंत्री गौरव चौधरी, सभासद लक्ष्मण कपरवाण, प्रदेश पदाधिकारी युवा मोर्चा आशीष गैरोला, नगर अध्यक्ष भाजपा सुरेन्द्र रावत, पंकज कपरवाण, आशीष कंडारी, दिगंबर रमलवाण, सुमित बिष्ट, आशीष नौटियाल, योगी आदि मौजूद रहे।