झूठे सपने दिखाती है भाजपा व कांग्रेस: मोहनिया

Spread the love

दुर्गापुरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बोले दिल्ली के विधायक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। आमा आदमी पार्टी के दिल्ली से विधायक व प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने केवल जनता को झूठे सपने दिखाए हैं। दोनों पार्टी के नेता केवल निजी स्वार्थों की राजनीति करते हैं। कहा कि भाजपा व कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से परेशान जनता ने प्रदेश में बदलाव का मन बना लिया है।
मंगलवार को दुर्गापुरी में आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए दिनेश मोहनिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन को 21 वर्ष से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन आज भी प्रदेश की जनता मूलभूत सुविधाओं को तरस रही है। बारी-बारी से प्रदेश की सत्ता में आने वाली भाजपा व कांग्रेस ने विकास के नाम पर केवल झूठे सपने दिखाए हैं। कहा कि यदि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश का विकास किया जाएगा। जनता को स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कोटद्वार की जनता से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अरविंद वर्मा को विजय बनाने की अपील की। कहा कि जनता के अर्शीवाद से कोटद्वार के विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई जाएंगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अरविंद वर्मा, जिलाध्यक्ष राजेंद्र जजेड़ी, नगर अध्यक्ष संजय भाटिया, सुबोध मंमगाई, आकाश ढौंढियाल, नीरज शर्मा, अंजलि, शकुन्तला देवी, रूचि, कादम्बरी, ज्योति भाटिया आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *