भाजपा और कांग्रेस की नीति एक सी रू आप

Spread the love

बागेश्वर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की नीति एक सी है। यह बारी-बारी उत्तराखंड की जनता को छल रहे हैं। विकास को लेकर गंभीर नहीं हैं। महंगाई, बेरोजगारी और पलायन को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि दिल्ली माडल पर उत्तराखंड बनेगा। काफलीगैर तहसील के सिंदूरी स्टेडियम में रविवार को आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली मडल को पहाड़ उतारा जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग होंगे। बेरोजगारों को जब तक नौकरी नहीं मिलेगी पांच हजार रुपये भत्ता दिया जाएगा। बिजली, पानी मुफ्त मिलेगा। पहाड़ के पानी और जवानी को बेकार नहीं होने दिया जाएगा। असों में बेहतर शिक्षा के लिए काम होगा। गांवों की स्वास्थ्य सुविधाओ में सुधार होगा। इस मौके पर महेंद्र रौतेला, जसवंत सिंह रौतेला, हर्ष सिंह, नैन सिंह, करम सिंह, बहादुर राम, गोविंद सिंह, नैन सिंह मेहता, राम सिंह रौतेला, अनिता, ललित करायत, गुमान सिंह मेहता, प्रेम सिंह, हेमंत रौतेला, सचिन रौतेला ,योगेश असवाल, बसंत लाल टम्टा, दीपक तिवारी, आरती रौतेला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *