पौड़ी की उपेक्षा के लिए भाजपा व कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा की चिंतन गोष्ठी में सभी से एकजुट होने की अपील की गई। इस दौरान पौड़ी की उपेक्षा के लिए वक्ताओं ने भाजपा व कांग्रेस को जिम्मेदार बताया। कहा कि भू-कानून के नाम पर प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया गया है।
मंगलवार को प्रेक्षागृह में आयोजित गोष्ठी में मोर्चा के प्रदेश संयोजक बॉबी पंवार ने कहा कि प्रदेश निर्माण के बाद पौड़ी मंडल मुख्यालय की बड़ी दुर्दशा हुई है। पौड़ी ने प्रदेश को सबसे अधिक मुख्यमंत्री दिए। पौड़ी ने उत्तर प्रदेश को भी मुख्यमंत्री दिया, लेकिन पौड़ी हमेशा उपेक्षा का शिकार होती रही। कहा कि भाजपा व कांग्रेस की सरकारों ने जनता को ठगने का काम किया। प्रदेशवासी आज मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। अंकिता भंडारी के परिजन आज न्याय के लिए भटक रहे है। मोर्चा के उपाध्यक्ष त्रिभुवन उनियाल, मास्टर दिनेश चंद्र ने कहा कि हर जिले में मोर्चा द्वारा चिंतन गोष्ठियां आयोजित की जा रही है। इन गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। गोष्ठी में मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने सहित विभिन्न मुददों पर विस्तार से चर्चा हुई। संकल्प एक विकल्प के साथ हम जनता के बीच जा रहे है। 12 जिलों की यह स्वाभिमान मोर्चा की यात्रा पौड़ी मंडल मुख्यालय पहुंची। इस मौके पर व्यापार सभा के सचिव देवेंद्र रावत, उपाध्यक्ष प्रवीण असवाल, राम कंडवाल, मनोज रावत अंजुल, प्रवीण असवाल,नमन चंदोला जगमोहन डांगी, हरीशचंद्र शाह, नरेश नौडियाल, कुलदीप गुंसाई कई गणमान्य लोग आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *