भाजपा विधानसभा प्रभारी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

Spread the love

चमोली। सोमवार को भाजपा के कर्णप्रयाग विधानसभा प्रभारी राकेश जोशी ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में जुटने का आह्वान किया। राकेश जोशी ने कहा कि अब पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। लिहाजा चुनावों के लिए एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में काम होना चाहिए। नगर मंडल अध्यक्ष नवीन नवानी और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र भंडारी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रभारी और थराली के पूर्व प्रमुख राकेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की कई लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। साथ ही कोविड नियंत्रण में सरकार ने बेहतर काम किया है। यही नहीं हालिया सर्वे रिपोर्ट भी भाजपा के पक्ष में हैं। ऐसे में एकजुट होकर अबकी बार प्रदेश में 60 पार को हासिल किया जा सकता है। बैठक में गौचर के मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, चांदपुरगढ़ी के गैंणा सिंह, गैरसैंण नगर के मंगल नारायण, ग्रामीण के महावीर सिंह रावत, जिला महामंत्री समीर मिश्रा, पूर्व राज्यमंत्री सरदार संत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, ब्लाक प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी, मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद नेगी, टीका प्रसाद मैखुरी, रमेश मैखुरी, अरूण मैठाणी, राकेश रतूड़ी, झगड़ सिंह, गंगा सिंह, विजय चमोला, खिलाफ सिंह दिनेश गौड़, सरोज हटवाल, प्रतिमा डिमरी, किशोरी प्रसाद वीरेंद्र टम्टा, हेमेंद्र कुंवर, नवीन टाकुली, राकेश डिमरी, महिपाल नेगी, गबर सिंह, गोवर्धन कैलखुरा, चेतन मनोड़ी, सुमन डिमरी, सुभाष चमोली, नवीन बहुगुणा, प्रकाश शैली, मनोज पुंडीर, मायाराम बहुगुणा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *