मनोज को सौंपी भाजपा भाबर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी पौड़ी सांगठनिक जिले के अंतर्गत वीर चंद्र गढ़वाली भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला को अस्वस्थता के कारण उनको मंडल अध्यक्ष के दायित्व से मुक्त किया गया है। भाबर मंडल के उपाध्यक्ष मनोज पांथरी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा जिला महामंत्री जंग बहादुर सिंह रावत ने बताया कि मस्तिष्क के गंभीर रोग से पीड़ित होने के कारण चंद्रमोहन जसोला का 2 माह पूर्व ऑपरेशन हुआ है। इलाज की व्यस्तता के कारण मंडल अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन करने में वह असमर्थ है यह जिला संगठन ने महसूस किया है। विगत 3 माह से पार्टी संगठन ने जो भी कार्यक्रम मंडलों को दिये वह अपनी अस्वस्थ्ता के कारण एक भी कार्यक्रम सूचारू रूप से सम्पन्न नहीं करा पाये। मंडल कार्य की समिति राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक की कार्यशाला एवं मंडल पर बूथ सत्यापन का कार्य नहीं हो पाया है, इसलिए भाजपा जिला संगठन पौड़ी ने संगठन हित एवं उनके स्वास्थ्य को मध्यनजर रखते हुए चंद्रमोहन जसोला को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। भाजपा जिला महामंत्री जंग बहादुर सिंह रावत ने बताया कि जिलाध्यक्ष की संस्तुति पर भाबर मंडल के उपाध्यक्ष मनोज पांथरी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोज पांथरी मंडल में पार्टी संगठन के समस्त कार्यक्रमों का संचालन एवं क्रियान्वयन करायेंगे, ताकि पार्टी संगठन के कार्यक्रम अनवरत एवं सुचारू रूप से मंडल में संचालित होते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *