भाजपा ने फूंका बिलावल भुट्टो का पुतला

Spread the love

बागेश्वर। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर भाजपा जिला इकाई ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने भुट्टो का पुतला जलाया। पार्टी जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व में मोदी के नाम और उनके कार्यों का डंका बज रहा है, परंतु विदेश मंत्री बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं जो कि उनके पद के विपरीत है। कहा कि इससे पाकिस्तान की बौखलाहट का पता चलता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की किसी भी देश विरोधी मानसिकता का भारत जवाब देने में सक्षम है। इस दौरान जिला महामंत्री संजय परिहार, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, खड़क सिंह दफौटी, ड़ राजेंद्र परिहार, आदर्श कठायत, रवि करायत, नवीन परिहार राजकुमार परिहार, आनंद तिवारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *