चमोली : गैरसैंण में हुए विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस की ओर से किए गए आंदोलन के विरोध में जिला भाजपा संगठन ने गोपेश्वर नगर के तिराहे पर कांग्रेस का पुतला फूंका। पार्टी जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह बत्र्वाल के नेतृत्व में एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। अध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल ने कहा कि कांग्रेस ने गैरसैंण विधानसभा सत्र में अमर्यादित व्यवहार कर लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की है। जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, वीरेंद्र रावत, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंंह रावत, विनोद कनवासी, उपेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)