जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गैरसैंण में हुए विधानसभा सत्र के दौरान अमर्यादित अचारण का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस विधायकों का पुतला दहन किया। कहा कि वर्तमान में आपदा से निपटने के लिए कांग्रेस को सरकार का सहयोग करना चाहिए। लेकिन, वह अमर्यादित आचरण कर विधानसभा सत्र में व्यवधान पैदल कर रहे हैं।
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झंडाचौक में पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने जिस तरह का अमर्यादित आचरण प्रदर्शित किया वह लोकतंत्र की हत्या है। कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड की जनभावनाओं के अनुरूप गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित किया। लेकिन, कांग्रेस विधायकों ने जनहित के मुद्दों और विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा करने के बजाय अमर्यादित आचरण से विधानसभा सत्र में विघ्न पैद किया। कहा कि कांग्रेस विधायकों को हंगामा करने के बजाय आपदा के इस क्षण में सरकार के साथ कांधे से कांधा मिलाकर चलना चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, जिला मंत्री विजयानंद पोखरियाल, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, प्रेमा खंतवाल, सौरव नौडियाल, जयप्रकाश ध्यानी, प्रवेंद्र रावत, उमेश त्रिपाठी, नीरूबाला खंतवाल, रजनीश बेबनी, ऋतु चमोली, जंग बहादुर सिंह, जयप्रकाश सुंद्रियाल, उम्मेद सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।