चुनाव हरवाने के लिए भाजपा कर सकती है ईवीएम मशीन से छेड़छाड़

Spread the love

कोटद्वार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बोले कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे गणेश गोदियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह घमंड में है। ऐसे में वह चुनाव जीतने के लिए ईवीएम मशीनों के साथ भी छेड़छाड़ कर सकते हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हमें कुछ माह पूर्व चंड़ीगढ़ में हुए मेयर चुनाव में भी देखने को मिला है। कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग ने जिस परिसर में ईवीएम मशीनें रखी हैं उसे पूरी तरह सीज करने की मांग की है। वर्तमान में परिसर के भीतर केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन, केंद्रीय सुरक्षा बल भी गृह मंत्रालय के अंडर में आता है। जिसके मंत्री स्वयं अमित शाह हैं।
कोटद्वार पहुंचे गणेश गोदियाल ने कोटद्वार में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य गढ़वाल का बेहतर विकास है। और इसी लक्ष्य के साथ मैं जनता के बीच पहुंचकर उनकी सेवा में जुटा हुआ हूं। लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने जनता से स्वयं के कार्यों को देख मतदान करने की अपील की थी। भाजपा ने केवल गढ़वालवासियों को झूठे सपने ही दिखाए। आज मोदी एक समुदाय द्वारा जनसंख्या वृद्धि की बात कहते हैं। लेकिन, वह पिछले दस वर्षों में एक जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं लेकर आ सके। चुनाव में उन्हें गढ़वाल क्षेत्र का जनता का पूरा सहयोग मिला। लेकिन, उन्हें लगता है कि ईवीएम के साथ गड़बड़ी हो सकती है। ईवीएम परिसर को सीज करने की मांग उठाई है। कहा कि वर्तमान में परिसर में केंद्रीय सुरक्षा कर्मी अपने ड्यूटी दे रहे हैं। लेकिन, केंद्रीय सुरक्षा बल गृह मंत्रालय के अंडर में आता है और इसके मंत्री अमित शाह हैं। ऐसे में गड़बड़ी से इंकार नहीं किया जा सकता। कहा कि उन्हें किसी भी पद का लालच नहीं है। फिर चाहे मुख्यमंत्री का ही पद क्यों न हो कांग्रेस में मुझसे पहले मुख्यमंत्री के लिए कई बड़े नेता हैं। कहा कि वह उत्तराखंड में भू-कानून व मूल निवास की भी पैरवी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *