चमोली : नगर निकाय चुनाव में कर्णप्रयाग से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी गणेश शाह ने शुक्रवार को शक्तिनगर और पुजारीगांव का भ्रमण कर जनता से वोट देने की अपील की। इस मौके पर गांधीनगर वार्ड की सभाषद प्रत्याशी सीमा देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र डिमरी, अनिल कंडवाल, नवीन नवानी, विनय, सरोज हटवाल, आशा डिमरी, ओमप्रकाश जोशी, ममता राणा, शशी खंडूड़ी, चंदा राणा, मधू रावत, कांता रावत, दिनेश निराला आदि थे। (एजेंसी)