भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज व उनकी पत्नी अमृता रावत ने मांगे वोट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं उनकी पत्नी पूर्व मंत्री अमृता रावत ने रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में जन संपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।
चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को अपने भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत पोखड़ा मंडल के चरगाड़ में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिभाग कर की। दूसरी ओर उनकी पत्नी और पूर्व मंत्री अमृता रावत ने भी अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सतपुली मंडल के गहड से की। महाराज ने गवाणी बाजार, सेडियाखाल, मेलगांव, मेवा मसमोली, सकनौली, कसाणी एवं भैसवाणा आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को बता कर भाजपा को वोट देने की अपील की। जनसम्पर्क के दौरान पुष्कर जोशी, पूर्व प्रधान सोबन सिंह, भगवत सिंह, विनोद कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजपाल रावत, शैलेंद्र दर्शन और धर्मेद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *