भाजपा ने धूमधाम से मनाया 42वां स्थापना दिवस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी की ओर से 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं ने पूरी शक्ति के साथ पार्टी के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
बुधवार को नगर मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुनील गोयल ने कहा कि 42 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी का इतिहास जनसेवा का रहा है। भाजपा विकास को लेकर समर्पित है, इसीलिए पार्टी के कार्यकत्र्ता भी पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार विकास के नए आयामों को छू रही है। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष पंकज भाटिया, अनिता आर्य, सुनीता कोटनाला, ऋषि कंडवाल, रानी नेगी, मानेश्वरी बिष्ट, रजत भट्ट, कुलदीप अग्रवाल, दिनेश, रजनीश चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *