भाजपाईयों ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी में भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पौड़ी समेत ब्लॉक और बूथ स्तर पर भाजपा कार्यालयों में पार्टी का झंडा फहराया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को पौड़ी के नगर पालिका सभागार में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। उन्होंने कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। पौड़ी जनपद के भाजपा प्रभारी विजय कपरूवान ने कहा कि भाजपा की स्थापना आज के दिन छ: अप्रैल 1980 को हुई थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं से पार्टी को और मजबूत करने का आह्रवान किया। इस मौके पर विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी व जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पार्टी स्थापना व इतिहास की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, क्रांति किशोर, शशि रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *